झारखंड एक नजर में – Basic Facts About Jharkhand

झारखंड एक नजर में – Basic Facts About Jharkhand in Hindi

झारखण्ड दो शब्दों झार एंव खण्ड से मिलकर बना है, जिनका क्रमशः शाब्दिक अर्थ वन तथा भू-भाग है। इस प्रकार झारखण्ड का शाब्दिक अर्थ वन प्रदेश है। आइये ऐसे ही कुछ तथ्य जानते हैं झारखण्ड के बारे मे:

 

झारखण्ड राज्य का परिचय
राज्य का गठन15 नवम्बर, 2000
भारतीय संघ में राज्य का स्थान28वाँ
राज्य की राजधानीरांची 
राज्य की उप-राजधानीदुमका
राज्य की औधोगिक राजधानीजमशेदपुर
राज्य का क्षेत्रफल79,714 वर्ग किमी
राज्य का क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में स्थान16वाँ
राज्य का भारत के कुल क्षेत्रफल में भाग2.42%
राज्य का जनसंख्या की दृष्टि से भारत में स्थान14वाँ (2011 की जनगणना के अनुसार)
अक्षांशीय विस्तार21°59' से 25°18' उत्तरी अक्षांश
देशान्तरीय विस्तार83°20' से 87°57' पूर्वी देशान्तर
राज्य का पूर्व से पश्चिम विस्तार463 किमी
राज्य का उत्तर से दक्षिण विस्तार380 किमी
राज्य से गुजरने वाली अक्षांश रेखाकर्क रेखा (पाँच जिलों लातेहार, लोहरदगा, गुमला, राँची तथा रामगढ़ से होकर गुजरती है)
राज्य की सीमा को स्पर्श करने वाले राज्यों की संख्या5 (बिहार, प. बंगाल, ओडिषा, छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश)
बिहार की सीमा को स्पर्श करने वाले झारखण्ड के जिले10 (गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरीडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज)
पश्चिम बंगाल की सीमा को स्पर्श करने वाले झारखण्ड10 ( साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा के जिले धनबाद, बोकारो, रामगढ़ रांची, सरायकेला-खरसाँवा, पूर्वी सिंहभूम)
 
जनगणना (2011)
झारखण्ड की कुल जनसंख्या3,29,88,134
देश की कुल जनसख्या में प्रतिषत2.72%
राज्य की दशकीय वृद्धि दर22.42%
राज्य की साक्षरता दर66.04%
राज्य का लिंगानुपात949 महिलाएँ प्रति हजार पुरूष
राज्य का जनसंख्या घनत्व414 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी
 
प्रशासनिक संरचना
विधायिकाएक सदनीय
विधानसभा सदस्यों की संख्या81+1 (एंग्लो-इण्डियन नामित)
विधानसभा में अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित सीटों की संख्या28
विधानसभा में अनुसूचित जाति हेतु आरक्षित सीटों की संख्या9
लोकसभा सदस्यों की संख्या14
राज्यसभा सदस्यों की संख्या6
लोकसभा में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या5
लोकसभा में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या1
उच्च न्यायालयरांची (देश का 21वाँ उच्च न्यायालय)
राजकीय भाषाहिन्दी
जिलों की संख्या24
प्रमण्डल5
अनुमण्डल45
प्रखण्ड264

 

Previous Post Next Post